Home Sports सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की भिंड़त आज, कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की भिंड़त आज, कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

0
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की भिंड़त आज, कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैदराबाद और दिल्ली की भिंड़त आज
कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 34वां मैच आज (24 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों की हालत इस साल बेहद खराब है. उन्हें टूर्नामेंट में जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली ने पिछले मैच में पांच हार के बाद एक जीत दर्ज की है. वही हैदराबाद भी पिछला मुकाबला हार कर आ रही है. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में.

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक आईपीएल में 21 बार भिड़ी है. इस दौरान हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. उन्होंने 21 में से 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद के खिलाफ मात्र 10 जीत दर्ज की है.

परफ्यूम स्टोर में किया काम, लगातार 12 घंटे की नौकरी, अब RR के बल्लेबाजों के लिए काल बना तेज गेंदबाज

पृथ्वी शॉ हो सकते हैं बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने अब तक किसी भी मैच में बेहतरीन पारी नहीं खेली है. उनका उच्चतम स्कोर इस साल आईपीएल में 15 का रहा है. 6 मैचों में उन्होंने अब तक सिर्फ 47 रन बनाए हैं. उनके खराब प्रदर्शन को देख टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका नहीं देना चाहेगी. मैनेजमेंट किसी और खिलाड़ी को आजमा सकती है.

कभी रेंट नहीं देने पर मालिक ने घर से निकाला, अब हैं WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार, रिंग में अंडरटेकर को भी हराया

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), सरफराज खान (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रेली रोसौव , अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, इशांत शर्मा और मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और आदिल रशीद.

Tags: Aiden Markram, David warner, Delhi Capitals, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here