[ad_1]
हाइलाइट्स
पृथ्वी शॉ की दिल्ली कैपिटल्स टीम से हुई छुट्टी
हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेइंग-XI में जगह नहीं
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. जिसका बात की आशंका पहले से ही थी, वो ही हुआ. डेविड वॉर्नर ने फॉर्म से जूझ रहे अपने सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ को प्लेइंग-XI से ड्रॉप कर दिया. उन्हें 16 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी. यानी सब्सिट्य़ूट के तौर पर भी पृथ्वी को नहीं चुना गया. शॉ के स्थान पर वॉर्नर के साथ फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत की. सरफराज खान और रिपल पटेल को मौका दिया गया है.
पृथ्वी शॉ का आईपीएल 2023 में अबतक प्रदर्शन शर्मनाक रहा है. उन्होंने 6 मैच में महज 47 रन बनाए हैं. 6 मैचों में शॉ का स्कोर 12,7,0, 15,0 और 13 रहा. वो 2 बार खाता नहीं खोल पाए हैं. सभी 6 मैच में पृथ्वी की गाड़ी पावरप्ले के पहले 6 ओवर से पार नहीं जा पाई है. वो पावरप्ले में ही आउट हो गए हैं. उनके बाद गुजरात टाइटंस के ओपनर ऋद्धिमान साहा हैं. वो आईपीएल 2023 में पावरप्ले में 5 बार आउट हुए हैं. रोहित शर्मा को भी इस सीजन में 4 बार पावरप्ले के पहले 6 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौटना पड़ा है.
इसी वजह से डेविड वॉर्नर ने सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में 128 रन का पीछा करते हुए भी शॉ 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए थे.
5 लगातार शतक ठोके, जो रोहित-विराट नहीं कर पाए वो किया था, पर IPL 2023 में टांय-टांय फिस्स
कौन हैं डेविड विसे? जो 2 देशों से WC खेले, टीम के बाहर होने पर थे रोए, 7 साल बाद IPL में हैं लौटे
डेविड वॉर्नर ने कई मैच में पृथ्वी शॉ का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी किया. लेकिन, उसमें भी ये दाएं हाथ का बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David warner, DC vs SRH, IPL 2023, Prithvi Shaw
FIRST PUBLISHED : April 24, 2023, 19:48 IST
[ad_2]
Source link