[ad_1]

गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजीलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रमुख अससुद्दीन आवैसी ने रविवार को मुस्लिम कोटे पर दिए गए बयान पर गृह मंत्री अमित शाह को घेरा है। गृह मंत्री ने कहा था कि तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिमों को दिया जाने वाला आरक्षण खत्म किया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि भगवा पार्टी के पास तलंगाना में मुस्लिमों खिलाफ हेट स्पीच देने के अलावा कोई विजन नहीं है।
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि भाजपा वाले तेलंगाना को सिर्फ फेक इनकाउंटर, सर्जिकल स्ट्राइक, कर्फ्यू, अपराधियों की जेल से रिहाई और बुलडोजर दे सकते हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि आप तेलंगाना के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
एआईएमआईएम नेता ने पूछा- कब तक रोएंगे औवैसी-ओवैसी का रोना
उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह पर हमला करते हुए कहा “सर अमित साह ये ओवैसी-ओवैसी का रोना कब तक चलेगा, खाली खट्टे डॉयलॉगां मारते रहते। कभी महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात करिए। तेलंगाना में देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य है।”
[ad_2]
Source link