[ad_1]
Sachin Tendulkar Birthday: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जिसका आने वाले कई सालों में टूटना असंभव सा नजर आता है. 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. सचिन तेंदुलकर के पूर्व ओपनिंग जोड़ीदार वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें बड़े ही अटपटे अंदाज में 50वें जन्मदिन की बधाई दी है. वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
[ad_2]
Source link