[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं.
ईशान किशन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में आज यानी 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. अलग-अलग टीमों से खेलने वाले कुछ खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त भी हैं. ऐसे में मुकाबले से पहले मिलकर साथ प्रैक्टिस और मस्ती कर रहे हैं. शुभमन गिल और ईशान किशन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है, लेकिन दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं. ईशान किशन जहां मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं तो वहीं, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में जब आज दोनों टीमों के बीच मैच होना है तो दोनों एक-साथ प्रैक्टिस के लिए आए, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया.
दअसल, मुकाबले से एक दिन पहले यानी सोमवार को ईशान किशन और शुभमन गिल एक साथ प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आ रहे थे. मैदान पर कई खिलाड़ी पहले से ही प्रैक्टिस कर रहे थे. ऐसे में एक गेंद हवा में उड़ती हुई आई और शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच गिर पड़ी. दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आ रहे थे. ऐसे में हेलमेट नहीं पहना हुआ था. ऐसे में बॉल आकर जब गिरती है तो शुभमन गिल घबरा का पीछे हटते हैं और ईशान किशन भी अपने सिर पर हाथ रख लेते हैं.
VIDEO: अनुष्का शर्मा के करीब आया शख्स, विराट कोहली ने खोया आपा, दिखाया रौद्र रूप
विराट कोहली की भाभी स्टाइल में नहीं अनुष्का शर्मा से कम, खूबसूरती में देती बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात
इस वीडियो में ईशान किशन फिर शुभमन गिल से कहते हैं कि बॉल नहीं देखा तू, तो फिर घबराया क्यूं… शुभमन गिल और ईशान किशन ने घटना को मजाक में उड़ा दिया, लेकिन अगर बॉल दोनों में से किसी भी खिलाड़ी को लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
-laap of friends @ShubmanGill | @ishankishan51 #AavaDe | #GTvMI | #TATAIPL 2023 pic.twitter.com/TjmfoNpy6G
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 24, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Ishan kishan, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 13:40 IST
[ad_2]
Source link