[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से खेला जाना है.
डब्ल्यूटीसी फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव ने इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने फरवरी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में खेला और पहली पारी में 8 रन बनाए. भारत ने इस मैच में एक पारी और 132 से जीत हासिल की थी. दिलचस्प बात यह है कि एक टेस्ट खेलने और सिर्फ एक बार बल्लेबाजी करने के बावजूद सूर्यकुमार यादव बाकी पूरी सीरीज में बेंच पर बैठे रहे. अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है और इस टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है. ऐसे में भारत के पूर्व ओपनर ने इस पर सवाल उठाए हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है. हाल ही में मौजूदा सत्र के लिए बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किए जाने के एक महीने बाद अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट टीम में वापसी की है. रहाणे फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत में ही अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया है. रहाणे ने जनवरी 2022 में अंतिम टेस्ट खेला था, इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे.
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा अजिंक्य रहाणे को शामिल किए जाने से खुश हैं, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई की चयन नीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. चोपड़ा को यह समझ में नहीं आ रहा है कि सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को एक टेस्ट पारी के आधार पर कैसे आंका जा सकता है. और अगर उसकी आवश्यकता नहीं है, तो पहले टेस्ट चयन क्यों किया गया.
आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”रहाणे के लिए खुश हूं, लेकिन सूर्यकुमार यादव को शामिल करने और बाहर करने का क्या मतलब है? सलेक्ट क्यों किया… कर लिया तो एक मैच के बाद ड्रॉप क्यों किया?

जसप्रीत बुमराह पर विचार नहीं किया गया, क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी हाल ही में पीठ की सर्जरी करवाई है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aakash Chopra, Ajinkya Rahane, Suryakumar Yadav, World test championship, World Test Championship Final, WTC Final
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 19:38 IST
[ad_2]
Source link