[ad_1]
हाइलाइट्स
WTC Final के लिए टीम इंडिया की घोषणा
4 नेट्स बॉलर भी जाएंगे इंग्लैंड
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना है. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बाद इस खिताब जंग के फाइनल में जगह पक्की की है. पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने वाली भारतीय टीम का सामना इस बार ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है. मंगलवार 25 अप्रैल को इस महामुकाबले के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का चयन किया.
भारतीय क्रिकेट टीम 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलेगी. इस मुकाबले के लिए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है. अजिंक्य रहाणे को वापसी का मौका मिला है. सूर्यकुमार यादव बाहर हो गए हैं जबकि ईशान किशन को भी मौका नहीं दिया गया है. चयनकर्ताओं ने जो 15 खिलाड़ी चुने हैं उसमें केएस भरत सिर्फ के प्रमुख विकेटकीपर हैं. इसका मतलब है कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को रखा गया है.
4 नेट्स बॉलर जाएंगे इंग्लैंड
भारतीय टीम के साथ चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के अलावा 4 नेट्स गेंदबाजों को भी वर्ल्ड टेस्ट फाइनल के लिए इंग्लैंड भेजा जाएगा. पीटीआई के मुताबिक इस वक्त आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे मुकेश कुमार, कुलदीप सेन और नवदीप सैनी के साथ तज रफ्तार से सनसनी मचाने वाले उमरान मलिक को भी बतौर नेट्स गेंदबाजी चुना गया है.
मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस आईपीएल सीजन में खेल रहे हैं. कुलदीप सेन ने भारत के उभरते तेज गेंदबाज हैं जिनको पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. भारतीय टीम की तरफ से खेल चुके नवदीप सैनी भी राजस्थान टीम का हिस्सा है जबकि उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं.
WTC Final के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, IPL 2023, Navdeep saini, Umran Malik, WTC Final
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 17:26 IST
[ad_2]
Source link