[ad_1]
हाइलाइट्स
गुजरात टाइटंस ने मुंबई के खिलाफ 207 रन ठोके
आखिरी 3 ओवर में मिलर ने की छक्कों की बरसात
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 35 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए. एक समय गुजरात टाइटंस का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन था. ऐसा लग रहा था कि टीम 170 तक भी नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन, शुभमन गिल के अर्धशतक के बाद डेविड मिलर और अभिनव मनोहर नेऐसी तूफानी बल्लेबाजी की गुजरात ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
मुंबई इंडियंस पर आखिरी 18 गेंद भारी पड़ी. इन पर गुजरात के बल्लेबाजों ने कुल 57 रन बटोरे. यानी 20 रन प्रति ओवर के दर से बनाए. रोहित शर्मा ने पहले ओवर में महंगा साबित होने के बाद भी कैमरन ग्रीन पर बड़ा दांव खेला और उन्हें 18वां ओवर थमाया. लेकिन, ग्रीन के इस ओवर में डेविड मिलर ने तीन छक्के उड़ाए. इस ओवर में कुल 22 रन आए. अगला ओवर राइली मेरेडिथ ने फेंका. इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे अभिनव मनोहर को आउट कर दिया. अभिनव 21 गेंद में 200 की स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाकर आउट हुए. इसके बावजूद गुजरात के रनों की रफ्तार नहीं थमी. डेविड मिलर ने 2 और राहुल तेवतिया ने अपनी पहली ही गेंद पर एक छक्का मारा. इस ओवर में कुल 19 रन आए.
आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया ने लगातार 2 छक्के मारे और गुजरात टाइटंस का स्कोर 200 के पार पहुंचा गया. गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. गुजरात की पारी में कुल 12 छक्के लगे. आखिरी की 30 गेंदों पर गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट गंवाए और 77 रन ठोके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David Miller, Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 21:50 IST
[ad_2]
Source link