Home Sports GT vs MI: रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाने पहुंचे ‘यॉर्कर किंग’, मुंबई इंडियंस ने किया स्वागत

GT vs MI: रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाने पहुंचे ‘यॉर्कर किंग’, मुंबई इंडियंस ने किया स्वागत

0
GT vs MI: रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाने पहुंचे ‘यॉर्कर किंग’, मुंबई इंडियंस ने किया स्वागत

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे हैं
बुमराह को WTC Final की टीम में नहीं चुना गया है

नई दिल्ली. IPL 2023 के 35वें मुकाबलें में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टक्कर पिछली बार खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस से हो रही. ये मैच दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाई-वोल्टेज मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतपहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में गुजरात टाइटंस को तेजी से रन नहीं बनाने दिए. इस मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं. मुंबई इंडियंस ने बुमराह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “बूम-बूम बुमराह.” बुमराह की ये तस्वीर वायरल हो रही.

जसप्रीत बुमराह की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई है और वो अब एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं. इसी वजह से वो आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं खेल रहे हैं और उन्हें जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की टीम में भी नहीं चुना गया है. इस बीच, बुमराह अपनी टीम का हौसला बढ़ाने अहमदाबाद पहुंचे.

IPL 2023 का एक नियम कप्तानों की गले की हड्डी बना, देने पड़ जा रहे लाखों रुपये, अब वॉर्नर को चूना लगा

धोनी का एंग्री लुक देखा है या नहीं, मैच में साथी खिलाड़ी पर चिल्लाए और तरेरी आंखें, वीडियो हिला देगा!

बुमराह लंबे समय से चोटिल हैं और इसी कारण से वो पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे. इसके बाद से भी उन्होंने कई अहम सीरीज मिस की है. उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.

बुमराह सर्जरी के बाद  कबतक वापसी करेंगे, ये साफ नहीं है. इस साल सितंबर में एशिया कप खेला जाना है औऱ इसके बाद भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह इस टूर्नामेंट तक वापसी करते हैं या नहीं.

Tags: Jasprit Bumrah, Mumbai indians, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here