Home Sports IPL 2023 का एक नियम कप्तानों की गले की हड्डी बना, देने पड़ जा रहे लाखों रुपये, अब वॉर्नर को चूना लगा

IPL 2023 का एक नियम कप्तानों की गले की हड्डी बना, देने पड़ जा रहे लाखों रुपये, अब वॉर्नर को चूना लगा

0
IPL 2023 का एक नियम कप्तानों की गले की हड्डी बना, देने पड़ जा रहे लाखों रुपये, अब वॉर्नर को चूना लगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद वॉर्नर को लगा झटका
दिल्ली टीम की एक गलती उनपर भारी पड़ गई है

नई दिल्ली. IPL 2023 का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था. आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक अंदाज में 7 रन से जीता था. दिल्ली को तो जीत मिल गई. लेकिन, कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का बड़ा नुकसान हो गया. आप भी सोच रहे होंगे कि टीम में जीत में कप्तान का भला क्या नुकसान हो गया. तो आइए बताते हैं कि आखिर इस मैच में वॉर्नर से ऐसी क्या गलती हुई कि उन्हें बड़ा झटका लगा.

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आईपीएल का एक नियम तोड़ दिया था. इसी वजह से उन्हें अब बीसीसीआई ने कड़ी सजा सुनाई है. दरअसल वॉर्नर की अगुआई में दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में तय वक्त के भीतर अपने कोटे के 20 ओवर नहीं फेंके थे. धीमे ओवर रेट के कारण वॉर्नर को सजा मिली और उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर उनकी टीम द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है. क्योंकि यह दिल्ली कैपिटल्स का सीजन का पहला अपराध था. न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

दिल्ली-हैदराबाद मैच 4 घंटे से अधिक चला था
आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक, कोई भी मुकाबला 3 घंटे और 20 मिनट में खत्म करना होता है. लेकिन स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली और हैदराबाद के बीच का मुकाबला 4 घंटे से भी अधिक समय तक चला था.

विराट कोहली पर 24 लाख का जुर्माना लग चुका
आईपीएल 2023 में ये पहला मौका नहीं है, जब स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले, एमएस धोनी, संजू सैमसन, केएल राहुल, विराट कोहली पर भी जुर्माना लगाया जा चुका है. एक दिन पहले ही विराट कोहली पर स्लो ओवर रेट रूल के तहत ही 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कोहली ने आरसीबी की कप्तानी की थी. उस मैच में टीम ने तय वक्त में अपने 20 ओवर नहीं फेंके थे. आरसीबी ने दूसरी बार नियम तोड़ा था. ऐसे में टीम के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख और बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसदी, जो भी कम हो, उसका फाइन लगाया गया था.

धोनी का एंग्री लुक देखा है या नहीं, मैच में साथी खिलाड़ी पर चिल्लाए और तरेरी आंखें, वीडियो हिला देगा!

IPL Trends: रन चेज में छूट रहे पसीने, शनि की साढ़ेसाती पीछे लगी! जीत के करीब पहुंच 7 कदम दूर रह जा रही टीमें

क्या है स्लो ओवर रेट नियम?
आईपीएल के किसी मैच में अगर गेंदबाजी कर रही टीम 20 ओवर पूरे करने में 90 मिनट से अधिक का वक्त लेती है तो उनके कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. दूसरी बार ये रूल तोड़ने पर कप्तान को जुर्माने के रूप में 24 लाख रुपये देने होते हैं.

Tags: David warner, IPL 2023, Ms dhoni, SRH vs DC, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here