[ad_1]
MI vs GT, Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मंगलवार(25 अप्रैल) को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में घरेलू टीम गुजरात ने मुंबई को 55 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पांचवीं जीत दर्ज कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 9 विकेट पर 152 रन ही बनाने में कामयाब हो सके.
[ad_2]
Source link