Home Breaking News UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से

UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से

0
UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से

[ad_1]

UP Board 12th Result 2023 Updates: 59 years old former minister Prabhudayal Valmiki has passed class 12

पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मन में अगर शिक्षा के प्रति दृढ़ इच्छा हो तो उसे आयु भी पीछे नहीं हटा सकती, इस बात का उदाहरण बने हैं हस्तिनापुर विधानसभा के सपा के पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिन्होंने 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। 

  

वैसे तो प्रभुदयाल वाल्मीकि समाजवादी पार्टी के हस्तिनापुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं एक बार राज्यमंत्री पद पर भी वह आसीन रहे। उसके बाद कहीं ना कहीं शिक्षा ने उनके रास्ते में अड़ंगा उड़ा दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 

उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को दरकिनार करते हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प किया और 59 वर्ष की उम्र में इंटरमीडिएट का फार्म सबमिट कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को जारी हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में हस्तिनापुर विधानसभा के दो बार विधायक और सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे प्रभु दयाल वाल्मीकि ने इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास कर नई उपलब्धि हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result: संघर्ष की कहानियां, मेरठ के तीन छात्रों ने रचा इतिहास, डॉक्टर तो कोई बनना चाहता है अफसर

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here