Home Breaking News जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

0
जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

[ad_1]

सार

दिवंगत अभिनेत्री  की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था और दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Jiah Khan Suicide Case Special CBI Court will pass the final verdict against sooraj pancholi on 28 april

जिया खान और सूरज पंचोली
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने बीते 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। आत्महत्या के बाद अभिनेत्री के घर से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया खान खान द्वारा लिखित बताया गया था। उसके अनुसार जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अब जिया खान मामले पर कल यानि 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here