[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के इंडियन प्रीमियर लीग के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना है. इस खिताबी जंग के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है जबकि घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले सरफराज खान को इंतजार और बढ़ गया है. पिछले कई सालों से लगातार दिग्गज इस टॉप फॉर्म बैटर को मौका दिए जाने की बात कर रहे हैं.
25 अप्रैल 2023 मंगलवार को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई. 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी बैटर अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है जबकि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. सरफराज अहमद के नाम को लेकर एक बार फिर से निराशा मिली. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी वो अब तक टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए हैं.
कौन हैं काव्या मारन ? आईपीएल में स्टेडियम में आती हैं नजर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से है खास कनेक्शन
सरफराज खान ने पिछले कई सीजन से रणजी ट्रॉफी में जमकर रन बनाए हैं. इस सीजन भी उन्होंने 92.66 की लाजवाब औसत से कुल 556 रन बनाए हैं. सरफराज ने कुल 3 शतक और 1 अर्धशतक ठोके हैं. अब तक 37 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 79.65 की औसत से इस बैटर ने 3505 बनाए हैं. साल 2020 में यूपी के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जमाई थी. इसके अलावा 2022 में दो डबल सेंचुरी लगाया था.

सरफराज के नाम से बने एक ट्विटर अकाउंट पर टीम सलेक्शन के बाद टूटे दिल की इमेज शेयर की गई है. इस पोस्ट के बाद लोगों को ऐसा लगा कि चयन नहीं होने से सरफराज दुखी ने यह पोस्ट किया है जबकि ऐसा कोई पोस्ट भारतीय बैटर के आधिकारिक अकाउंट के किया ही नहीं गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Sarfaraz Khan, WTC Final
FIRST PUBLISHED : April 26, 2023, 18:18 IST
[ad_2]
Source link