Home Breaking News तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे

तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे

0
तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे

[ad_1]

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर हुए नक्सली हमले से एक बार फिर देश दहल उठा। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए उनके वाहन को आईईडी विस्फोटक से उड़ा दिया। हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और वाहन के चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। तस्वीरों में नक्सली हमले के अब बस निशान बाकी रह गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक ली है। वह और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे। 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत



कुछ जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसके बाद वह बारिश में फंस गए। टीम उन्हीें जवानों ाके लेने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने रास्ते में जवानों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के लिए 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।


नक्सली हमला अरनपुर मार्ग पर पालनार के पास हुआ। यह इलाका अरनपुर थाना क्षेत्र में आता है। हमले की सूचना मिलते ही बैकअप के लिए फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही वहां सेना के अफसर और एसपी भी पहुंच गए। जवान वहां पहुंचे तो मंजर काफी भयानक था। हालांकि इस हमले की अभी तक किसी नक्सली संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Naxalite: चार महीने जवानों पर पड़ते हैं भारी, 10 साल में 250 से ज्यादा शहादत; जानिए क्या है TCOC


हमले के बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने जवानों के शव एकत्र किए। साथ ही शहीद जवानों के हथियारों को एकत्र किया। अक्सर ऐसे हमले के बाद जवानों के हथियारों को नक्सली लूटकर ले जाते हैं। फिर जवानों के खिलाफ ही उनका इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया


हमले में शहीद हुए जवानों के शव दंतेवाड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहीद जवानों में हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शामिल हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here