Home Sports पिता ने जला डाली क्रिकेट किट, टीम ने बनाया स्‍टेपनी, मौका मिला तो बाबर आजम के यार ने मचा दिया कोहराम

पिता ने जला डाली क्रिकेट किट, टीम ने बनाया स्‍टेपनी, मौका मिला तो बाबर आजम के यार ने मचा दिया कोहराम

0
पिता ने जला डाली क्रिकेट किट, टीम ने बनाया स्‍टेपनी, मौका मिला तो बाबर आजम के यार ने मचा दिया कोहराम

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान का दूसरा सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज है यह खिलाड़ी
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में ओपनर ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान ने बीते कुछ सालों में साबित किया है कि क्‍यों उन्‍हें बाबर आजम के बाद टीम का दूसरा सबसे भरोसेमंद बल्‍लेबाज माना जाता है. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में पाकिस्‍तान को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रिजवान ने इस मुकाबले में 98 रन की धुआंधार पारी खेली. अपने दूसरे टी20 शतक से महज 2 रन दूर रह गए मोहम्‍मद रिजवान इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में जरूर कामयाब हो गए.

मोहम्‍मद रिजवान अब इंटरनेशनल टी20 में बतौर विकेटकीपर बैटर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं. रिजवान ने इंग्‍लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ा, जिन्‍होंने विकेटकीपर बैटर के तौर पर 90 मैच की 86 पारियों में 2605 रन बनाए हैं. वहीं, रिजवान अब 79 मैच की 69 पारियों में 2656 रन बना चुके हैं. बाबर आजम के करीबी दोस्‍तों में शुमार मोहम्‍मद रिजवान को क्रिकेटर बनने और टीम में जगह पाने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ी.

जुनून के खिलाफ थे घरवाले
पाकिस्तान के पेशावर इलाके में पैदा हुए मोहम्‍मद रिजवान को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे. रिजवान के पिता चाहते थे कि वह तालीम पूरी कर अच्छी नौकरी करें. रिजवान ने एक इंटरव्‍यू में बचपन का किस्‍सा याद करते हुए बताया कि एक बार उनके वालिद ने गुस्‍से में उनकी पूरी क्रिकेट किट जला दी थी. हालांकि, इससे रिजवान के जुनून पर असर नहीं पड़ा. बकौल रिजवान, जब उनका दाखिला शहर के सबसे बड़े इस्लामिया कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे से हुआ तो घरवालों ने उन्‍हें थोड़ा बहुत सपोर्ट करना शुरू किया.

रात में 1 बजे शुरू कर देता है प्रैक्टिस, उम्र सिर्फ 18 साल, रोहित को पानी पिलाने वाला युवा क्रिकेटर है खास

कप्‍तान बने राह का रोड़ा
विकेटकीपर बैटर होने की वजह से मोहम्‍मद रिजवान को नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. रिजवान ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर सेलेक्टर्स को टीम में जगह देने के लिए मजबूर कर दिया. हालांकि, मोहम्‍मद रिजवान रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर ही टीम के साथ जुड़ पाए क्‍योंकि कप्तान सरफराज अहमद खुद विकेटकीपर बल्लेबाज थे. जब सरफराज अनफिट या रेस्ट पर होते तो ही रिजवान को टीम में जगह मिलती. 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में रिजवान ने डेब्‍यू किया. 2015 से 2019 तक वह टीम से अंदर बाहर होते रहे. कई सीरीज में उन्‍हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. रिजवान ने कई इंटरव्यू में खुद को सब्सीट्यूट विकेटकीपर भी बताया था.

22 की उम्र में इतना घमंड! रोहित के बैटर ने पीयूष चावला से की बदतमीजी, अर्जुन को भी नहीं बख्‍शा, भड़के भज्‍जी

सरफराज को करवाया इंतजार
2019 वर्ल्ड कप में पाकिस्‍तान की हार और खराब फॉर्म की वजह से सरफराज अहमद को टीम से बाहर होना पड़ा. मोहम्‍मद रिजवान ने हाथ आए मौके को जाने नहीं दिया और लगातार बेहतरीन परफारमेंस देकर टीम में जगह पक्‍की कर ली. इत्‍तेफाक देखिए, सरफराज अहमद को टेस्‍ट टीम में वापसी करने के लिए 3 साल से ज्‍यादा इंतजार करना पड़ा. उनकी राह रोक रखी थी मोहम्‍मद रिजवान ने, जिन्‍हें खुद कभी सरफराज की वजह से बेंच पर बैठना पड़ा था.

Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here