[ad_1]

राहुल गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात हाई कोर्ट की एक जज ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सूरत सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की वकील वकील पी एस चंपानेरी ने न्यायमूर्ति गीता गोपी की अदालत के समक्ष मामले का जिक्र करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी। याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद उन्होंने कहा, ‘मेरे सामने नहीं’। जज द्वारा सुनवाई से खुद को अलग किए जाने के बाद इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जज द्वारा खुद को सुनवाई से अलग किए जाने के बाद राहुल गांधी की वकील ने जानकारी दी। कांग्रेस नेता की वकील चंपानेरी ने कहा कि अदालत ने पहले उन्हें मामले को बुधवार को सुनने के लिए अनुमति दी थी, लेकिन जब यह सुनवाई के लिए आया तो उन्होंने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।
अपने अगले कदम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अब मामले को किसी अन्य अदालत में रखने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पास एक नोट भेजा जाएगा। चंपानेरी ने कहा कि इससे पहले, मामले को न्यायमूर्ति गीता गोपी की अदालत में ले जाने का अनुरोध किया गया था क्योंकि उनकी अदालत आपराधिक पुनरीक्षण के विषय से संबंधित है।
[ad_2]
Source link