[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी
पाकिस्तान की टीम पूरी स्ट्रेंथ के साथ वनडे सीरीज में उतर रही है
न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) की टीमें टी20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी. सीरीज का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. दोनों टीमों के लिए वनडे सीरीज आगामी वर्ल्ड की तैयारियों के मद्देनजर बेहद अहम है. कीवी टीम टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसर करते हुए सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच गुरुवार (27 अप्रैल) को रावलपिंडी में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे भी इसी वेन्यू पर शनिवार (29 अप्रैल) को खेला जाएगा. सीरीज के बाकी के तीनों वनडे कराची में क्रमश: 3, 5 और 7 मई को खेले जाएंगे. आईसीसी वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में इसी साल होना है. दोनों टीमें अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को यहां परखेंगी. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से खेले जाएंगे.
यह भी पढ़ें:जब वीवीएस लक्ष्मण ने बचाई गांगुली की कप्तानी, कंगारुओं का रोका विजय रथ, दादा के SMS को किया था इग्नोर
भारतीय बैटर ने डायपर पहनकर खेली 97 रन की पारी, टीम को दिलाई जीत, आत्मकथा में किया था खुलासा
फुल स्ट्रेंथ के साथ उतरेगी पाकिस्तान
पाकिस्तान टीम पूरी स्ट्रेंथ के साथ इस सीरीज में उतर रही है जबकि न्यूजीलैंड टीम में कई खिलाड़ी नहीं होंगे. कीवी टीम के कई स्टार खिलाड़ी इस समय भारत में आईपीएल में खेल रहे हैं. पेसर लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे और मिचेल सैंटनर इस समय भारत में आईपीएल खेल रहे हैं. कीवी टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में 24 में से 16 मैच जीत चुकी है जबकि पाकिस्तान 13 मैचों में 8 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है. साल 2022 से पाकिस्तान ने 12 में से 9 वनडे जीते हैं जबकि 4 में से 3 वनडे सीरीज पर कब्जा जमाई है. पाकिस्तान की टीम जो एक वनडे सीरीज हारी है वह न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 1-2 से गंवाई थी.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड 110 वनडे में हो चुके हैं आमने सामने
पाकिस्तान की कप्तान बाबर आजम करेंगे वहीं कीवी टीम की कमान टॉम लाथम के हाथों में है. वनडे में दोनों टीमें अभी तक 110 मैचों में आमने सामने हुई हैं जहां पाकिस्तान को 56 में जीत मिली है जबकि कीवी टीम ने 50 मैचों में बाजी मारी है. 3 मैच बेनतीजा रहे वही एक मुकाबला टाई रहा.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज फुल स्क्वॉड
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप कप्तान), अबदुल्लाह शफीक, फखर जमां, हारिस रउफ, हारिस सोहेल, एहसानुल्लाह, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शा, सलमान अली अगा, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और उस्मान मीर.
न्यूजीलैंड: टॉम लॉथम (कप्तान), चाड बॉवेस, कोले मैकोंची, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, हेनरी शिप्ली, ब्लेयर टिकनेर, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), बेंजामिन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pakistan vs New Zealand, Tom Latham
FIRST PUBLISHED : April 26, 2023, 21:05 IST
[ad_2]
Source link