Home Breaking News Badrinath Dham: आज खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Badrinath Dham: आज खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

0
Badrinath Dham: आज खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

[ad_1]

Badrinath Dham portals Open Today All Update Uttarakhand char dham yatra 2023

बदरीनाथ धाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज बृहस्पतिवार को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंच गए हैं तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है। आज कपाट खुलने के दौरान धाम में करीब 20 हजार तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में पहुंच गए हैं।

Badrinath Dham: 25 कुंतल फूलों से सजा बदरी विशाल का धाम, आज खुलेंगे मंदिर के कपाट, देखें तस्वीरें

वहीं बदरीनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के करीब 400 वाहन पहुंच गए हैं। बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here