[ad_1]
हाइलाइट्स
टाइमर खत्म होने के बाद ऋद्धिमान साहा ने रिव्यू लिया.
अर्जुन तेंदुलकर ने ऋद्धिमान साहा को आउट किया.
नई दिल्ली. अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार (25 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मुकाबले में एक अजीबोगरीब घटना हुई. अंपायरों ने जल्दी में एक बड़ी गलती कर दी, जिस पर फैन्स का ध्यान चला गया. गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अर्जुन तेंदुलकर की गेंद को लेग साइड से वापस विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया. अर्जुन तेंदुलकर ने अपील की. काफी इंतजार के बाद अंपायर ने उंगली उठाई, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह अब विवाद बन चुका है.
अंपायर के आउट देने पर ऋद्धिमान साहा निश्चित नहीं थे कि वह आउट हैं या नहीं. उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल के साथ लंबी चर्चा की. आखिरकार, अनुभवी विकेटकीपर ने रेफरल के लिए संकेत देने का फैसला किया. हालांकि, यह स्पष्ट था, जब उन्होंने डीआरएल लिया, तब तक निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) टाइमर समाप्त हो गया था. कमेंटेटर ने भी इस तरफ इशारा किया. सभी को उम्मीद थी कि ऋद्धिमान साहा को डीआरएस नहीं मिलेगा, लेकिन हुआ इसके उलट ही. अंपायर ने चेक की अनुमति दे दी, जिससे कई लोग हैरान रह गए.
Bowled Over Beauty: कौन है IPL 2023 की ‘मिस्ट्री गर्ल’ तन्वी शाह, ग्लैमर में मॉडल्स को देती हैं मात
यह घटना मैच के तीसरे ओवर में हुई. ऋद्धिमान साहा को यह बताने के बजाय कि डीआरएस का विकल्प चुनने का समय समाप्त हो गया है. मैदान पर मौजूद दो अंपायरों अनिल चौधरी और नंद किशोर ने कॉल को सही ठहराया. कमेंट्री कर रहे डैनी मॉरिसन ऑन-एयर कहा, ”अरे बहुत देर कर दी भाई! तुम आउट हो.” मैथ्यू हेडन ने कहा कि यह बहुत देर से ली गई कॉल है. ब्रेट ली भी इससे नाराज थे. उन्होंने ट्वीट किया, ”क्रिकेट में 15 सेकंड का रेफरल नियम क्यों है अगर तीसरा अंपायर इसे लागू नहीं करता है? @IPL #timesup”

यहां तक कि टीवी अंपायर क्रिस गैफनी ने भी जो कुछ भी हुआ था, उसमें कुछ भी गलत नहीं पाया और निर्णय की समीक्षा करने के लिए आगे बढ़े. रिप्ले ने अल्ट्रा एज पर एक स्पाइक दिखाया, हालांकि साहा को अंततः आउट होकर पवेलियन लौटन पड़ा, लेकिन डीआरएस दिया ही नहीं जाना चाहिए थे. इस पूरे घटनाक्रम में एक और चौंकाने वाली बात यह रही कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भी इसका विरोध नहीं किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स इसकी आलोचना भी कर रहे हैं.
— rajendra tikyani (@Rspt1503) April 25, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arjun tendulkar, Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Wriddhiman saha
FIRST PUBLISHED : April 26, 2023, 14:58 IST
[ad_2]
Source link