Home Breaking News Maharashtra Politics:’…हमारा प्लान B तैयार है’, पवार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ी हलचल

Maharashtra Politics:’…हमारा प्लान B तैयार है’, पवार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ी हलचल

0
Maharashtra Politics:’…हमारा प्लान B तैयार है’, पवार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ी हलचल

[ad_1]

Nana Patole said on the future of MVA alliance Congress plan is ready in Maharashtra

महाराष्ट्र की सियासत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों महा विकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के नेता जहां एमवीए के बरकरार रहने की बात कह रहे हैं, वहीं, शरद पवार के बयानों को देखें तो कहा जा सकता है कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस के इस गठबंधन को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राज्य में पार्ची के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा विरोधी दलों (एमवीए) का गठबंधन भंग होने की स्थिति में कांग्रेस ने अपना प्लान ‘बी’ बना रखा है।  

एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान राज्य कांग्रेस प्रमुख ने यह दावा किया। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वे एमवीए के सभी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम महाविकास अघाड़ी के रूप में एक साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन अगर महाविकास अघाड़ी में दरार आती है तो हमने योजना बना रखी है। 

सीएम कैंडिडेट को लेकर चर्चा का ठीक समय नहीं

साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि एमवीए के घटकों में से किस पार्टी को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने का मौका मिलेगा? इस पर पटोले ने कहा कि सीएम कैंडिडेट को लेकर इस तरह की चर्चा करने के लिए यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पहलू पर चर्चा की अभी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अभी कोई चुनाव निर्धारित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लेकिन कांग्रेस लोगों से जुड़े मुद्दों पर हर दिन लड़ रही है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here