[ad_1]

भारत में सूडान के राजदूत अब्दुल्ला ओमर बशीर अलहुसैन
– फोटो : एएनआई
विस्तार
सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच चल रहा संघर्ष फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में भारत ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों की सकुशल वापसी की कवायद शुरू कर दी है। भारत में सूडान के राजदूत अब्दुल्ला ओमर बशीर अलहुसैन ने साफ कर दिया है कि भारत और सूडान के संबंधों का इसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भारत के साथ ही सभी देश अपने-अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सीजफायर का लाभ उठा रहे हैं।
सूडान के राजदूत ने कहा कि विद्रोही पक्ष की ओर से सीजफायर का अभी भी उल्लंघन हो रहा है। हालांकि निकासी का काम जारी है। उन्होंने कहा कि कल भारतीय नागरिकों की निकासी शुरू हो गई थी। भारतीयों की निकासी के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। इस अभियान के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा से रवाना हुआ था।
[ad_2]
Source link