[ad_1]
Virat Kohli OUT Video: अपने पहले खिताब की तलाश में लगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आईपीएल-2023 के मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने हरा दिया. दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में 21 रनों से जीत दर्ज की. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 5 विकेट पर 200 रन बनाए. इसके बाद बैंगलोर टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी. कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा, जिन्हें आंद्रे रसेल ने शिकार बनाया.
[ad_2]
Source link