Home Breaking News Wrestlers protest LIVE: पहलवानों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर ही की ट्रेनिंग

Wrestlers protest LIVE: पहलवानों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर ही की ट्रेनिंग

0
Wrestlers protest LIVE: पहलवानों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर ही की ट्रेनिंग

[ad_1]

10:00 AM, 26-Apr-2023

Wrestlers protest LIVE: बजरंग पुनिया ने दिया यह बयान

ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने प्रदर्शन के चौथे दिन कहा- हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं और यहां ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। देश की जनता ने हमें देश के लिए पदक जीतने की जिम्मेदारी दी है और हमें इसे निभाना है। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, तो पुलिस हमें विरोध करने या प्रशिक्षण देने से कैसे रोक सकती है?

09:28 AM, 26-Apr-2023

Wrestlers protest LIVE: खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर लगाई दौड़

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने प्रदर्शन स्थल पर सुबह अभ्यास और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई और वर्कआउट किया।

09:19 AM, 26-Apr-2023

Wrestlers protest LIVE: पहलवानों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, खिलाड़ियों ने जंतर-मंतर पर ही की ट्रेनिंग

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 चौथे दिन भी जारी है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए थे। उसके बाद से वह धरने पर बैठे हैं। पहलवानों ने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here