Home Sports अजिंक्य रहाणे के लिए ‘मसीहा’ बनकर आया, टीम इंडिया में करवा दी वापसी, रिपोर्ट में दावा

अजिंक्य रहाणे के लिए ‘मसीहा’ बनकर आया, टीम इंडिया में करवा दी वापसी, रिपोर्ट में दावा

0
अजिंक्य रहाणे के लिए ‘मसीहा’ बनकर आया, टीम इंडिया में करवा दी वापसी, रिपोर्ट में दावा

[ad_1]

हाइलाइट्स

अजिंक्य रहाणे ने अबतक आईपीएल में शानदार परफॉर्म किया है.
अजिंक्य रहाणे ने इस साल रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन फॉर्म दिखाया था.

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट में एक अहम व्यक्ति बने हुए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान 2021 में टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम के मेंटोर थे. अब एक रिपोर्ट सामने आ रही हैं, जिसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के बैटर अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया में शामिल करने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी से सलाह ली थी. जून में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अजिंक्य रहाणे भारत की टीम में शामिल किया गया है.

रोहित शर्मा की टीम 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार है. रहाणे ने हाल ही में कुछ महीने पहले बीसीसीआई के साथ अपना सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट गंवा दिया था, लेकिन एमएस धोनी की सलाह के बाद उनकी टीम में वापसी हो गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है.

पहले कोहली के चहेते बॉलर को धोया, फिर छू लिए विराट के पैर, IPL के नए स्टार का जुदा अंदाज

धोनी की कप्तानी में अजिंक्य रहाणे का आईपीएल 2023 अभियान की किसी परीकथा से कम नहीं लग रहा है. कई लोगों ने सोचा था कि अजिंक्य रहाणे को लेकर धोनी ने गलती कर दी है, वह सीएसके के लिए कैसे परफॉर्म करेंगे. रहाणे पिछले काफी वक्त से फॉर्म में नहीं थे और इसी वजह से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे थे. उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लिए भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था.

योगराज सिंह ने एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी, युवराज सिंह की मां को दे दिया था तलाक, वजह थी बस इतनी सी

34 वर्षीय अनुभवी बैटर ने येलो आर्मी के लिए पांच पारियों में 209 रन बनाए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 71 रन की पारी भी शामिल है. अपनी सभी पारियों में रहाणे ने सिर्फ एक मैच को छोड़कर दोहरे अंकों में स्कोर किया है, जो यह बताता है कि रहाणे फॉर्म में लौट आए हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

Tags: Ajinkya Rahane, BCCI, Ms dhoni, World Test Championship Final, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here