Home Breaking News पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग ठाकुर: मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी, हमारे लिए खेल प्राथमिकता

पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग ठाकुर: मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी, हमारे लिए खेल प्राथमिकता

0
पहलवानों के प्रदर्शन पर बोले अनुराग ठाकुर: मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी, हमारे लिए खेल प्राथमिकता

[ad_1]

MC Shimla Election 2023: Union Minister Anurag Thakur statement on Himachal government in shimla

शिमला में अनुराग ठाकुर।
– फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर कहा कि कुछ खिलाड़ी अगर आज जंतर-मंतर पर बैठे हैं उनके साथ किसने बात की? मैं 12 घंटे उनके साथ बैठा। मैंने उनकी बात सुनी, कमेटी बनाई, हम निष्पक्ष जांच चाहते थे। इनके कहने पर बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया। हर किसी को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। किसी भी थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज करवा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। मोदी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है। हमारे लिए खेल प्राथमिकता है, जिसके साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

 

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की पांच महीने में यह हालत हो गई है कि शिमला नगर निगम चुनाव में कोई गारंटी देने को तैयार नहीं हुए। अब कहते हैं ‘वायदे’ लेकिन नेक नहीं हैं इनके इरादे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता बहुत समझदार है वोट की चोट देगी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here