[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने लगभग 8 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है. पिछले साल गोल्फ खेलते समय अपना टखना चोटिल कराने वाले बेयरस्टो ने 241 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरकर ताबड़तोड़ 97 रन की पारी खेली. 33 साल के बेयरस्टो ने यॉर्कशॉयर सेकेंड इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए नॉटिंघमशॉयर के खिलाफ यह बेहतरीन पारी खेली. बेयरस्टो वही खिलाड़ी हैं जिन्हें पंजाब किंग्स ने 6.75 करोड़ में में अपने साथ जोड़ा था. अब सवाल ये है कि क्या फिट होकर मैदान पर लौटे बेयरस्टो आईपीएल 2023 के बाकी मैचों में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे? तो चलिए हम आपको बताते हैं.
दरअसल, जॉनी बेयरस्टो अब आईपीएल (IPL 2023) के इस सीजन पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से नहीं खेल पाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब किंग्स ने कुछ दिन पहले ही बेयरस्टो की जगह पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट (Mathew Short) को बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ लिया था. शॉर्ट इस समय पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में अपना जौहर दिखा रहे हैं. शॉर्ट के आने से बेयरस्टो अब आईपीएल के 16वें एडिशन में नहीं खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें:Jason Roy 4 Sixes an over: सिक्स की हैट्रिक… 22 गेंदों पर पचासा… जेसन रॉय ने एक ओवर में ठोके 24 रन
जॉनी बेयरस्टो ने 88 गेंदों पर खेली 97 रन की पारी
बेयरस्टो ने वापसी मैच में 88 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के जड़े. यॉर्कशॉयर के कोच टॉम स्मिथ के मुताबिक बेयरस्टो वापसी मैच में थोड़ा नर्वस थे. उन्होंने जब अपना पहला रन दौड़कर लिया तो हम सबकी हंसी छूट गई. बेयरस्टो ने अपना पिछला टी20 मैच जुलाई में खेला था. चोट की वजह से वह टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए. उन्होंने चोट के बाद फरवरी में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.
बेयरस्टो ने आईपीएल 2022 में 253 रन बनाए थे
जॉनी बेयरस्टो का फिट होना इंग्लैंड टीम के लिए शुभ संकेत है. इंग्लैंड को आगामी जून में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम अपने घर में जून में ही ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी एशेज सीरीज में करेगी. ऐसे में एशेज सीरीज से पहले बेयरस्टो का फिट होना इंग्लिश टीम के लि अच्छी खबर है. दाएं हाथ के बैटर जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल के 15वें सीजन में 11 पारी में 145 के स्ट्राइक रेट से कुल 253 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Jonny Bairstow, Punjab Kings
FIRST PUBLISHED : April 27, 2023, 16:02 IST
[ad_2]
Source link