[ad_1]
IPL 2023: खबर लिखे जाने तक आईपीएल इतिहास में केवल सात खिलाड़ियों ने 5000 से अधिक रन बनाए हैं. खास लिस्ट में विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स और एमएस धोनी का नाम शामिल है.
01

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 36 मुकाबले बीत गए हैं. इस सीजन के करीब आधे मुकाबले बीत जाने के बाद बात करें आईपीएल इतिहास में अबतक किन खिलाड़ियों ने 5000 से अधिक रन बनाए हैं, तो उनके नाम इस प्रकार हैं- (AP)
02

खबर लिखे जाने तक आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम दर्ज है. कोहली ने आईपीएल में 2008 से अबतक 231 मैच खेलते हुए 223 पारियों में 36.61 की औसत से 6957 रन बनाए हैं. (AP)
03

दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम आता है. धवन ने आईपीएल में 2008 से अबतक 210 मुकाबलों में शिरकत करते हुए 209 पारियों में 35.98 की औसत से 6477 रन बनाए हैं. (Shikhar Dhawan/Instagram)
04

तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) काबिज हैं. वॉर्नर ने आईपीएल में 2009 से अबतक शिरकत करते हुए 169 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 169 पारियों में 42.08 की औसत से 6187 रन निकले हैं. (AP)
05

चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम आता है. शर्मा ने आईपीएल में 2008 से अबतक 234 मैच खेलते हुए 229 पारियों में 30.14 की औसत से 6060 रन बनाए हैं. (AP)
06

पांचवें स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) का नाम आता है. रैना ने आईपीएल में 2008 से 2021 के बीच 205 मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच उनके बल्ले से 200 पारियों में 32.51 की औसत से 5528 रन निकले. (CSK/Twitter)
07

छठवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) स्थित हैं. डी विलियर्स ने आईपीएल में 2008 से 2021 के बीच 184 मैच खेलते हुए 170 पारियों में 39.70 की औसत से 5162 रन बनाए हैं. (PTI)
08

खास लिस्ट में सातवें स्थान पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम आता है. धोनी ने आईपीएल में 2008 से अबतक 241 मैच खेलते हुए 211 पारियों में 39.36 की औसत से 5039 रन बनाए हैं. (AP)
[ad_2]
Source link