Home Breaking News Parkash Singh Badal: पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत, कुछ ही देर में शुरू होगी अंतिम यात्रा

Parkash Singh Badal: पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत, कुछ ही देर में शुरू होगी अंतिम यात्रा

0
Parkash Singh Badal: पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत, कुछ ही देर में शुरू होगी अंतिम यात्रा

[ad_1]

11:10 AM, 27-Apr-2023

जेपी नड्डा देंगे श्रद्धांजलि

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर करीब 12 बजे प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने लंबी पहुंचेंगे।

11:04 AM, 27-Apr-2023

गांव में प्रवेश से लेकर बादल निवास तक भारी सुरक्षा प्रबंध

गांव बादल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से जांच की जा रही है। बादल निवास से 100 मीटर पहले ही हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। वहीं बादल निवास के आगे भी डिटेक्टिव मशीन से स्कैन कर हर किसी अंदर भेजा जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। बादल निवास के अंदर भी भारी फोर्स तैनात है।

10:44 AM, 27-Apr-2023

बाग में बनेगी यादगार

बादल गांव में किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है जहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक में बदल दिया जाएगा और यहां बादल की यादगार बनेगी।

10:38 AM, 27-Apr-2023

नहीं रुक रहे सुखबीर के आंसू

सुखबीर बादल अपने पिता की पार्थिव देह से सटकर खड़े हैं। उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल की पोती भी फूटफूटकर रोई।

10:31 AM, 27-Apr-2023

फूलों से सजे ट्रैक्टर में निकलेगी अंतिम यात्रा


प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को ले जाने के लिए तैयार ट्रैक्टर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा घर से खेत तक ट्रैक्टर में निकाली जाएगी। ट्रैक्टर को फूलों से सजाया गया है।

10:29 AM, 27-Apr-2023

दस बजे से अंतिम संस्कार को पहुंचने लगे लोग

सुबह दस से बादल के पैतृक निवास में लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

10:20 AM, 27-Apr-2023

Parkash Singh Badal: पिता से लिपट कर रोए सुखबीर और हरसिमरत, कुछ ही देर में शुरू होगी अंतिम यात्रा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर बाद एक बजे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पंजाब में हिंदू-सिख एकता के अग्रदूत कहे जाते बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पिछले हफ्ते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। तकलीफ बढ़ने पर शुक्रवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here