[ad_1]
हाइलाइट्स
केकेआर ने आईपीएल 2023 के 36वें मैच में आरसीबी को हराया
जेसन रॉय ने ओपनिंग करते हुए खेली थी 56 रन की तूफानी पारी
नई दिल्ली. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोहराम मचाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर जेसन रॉय को सजा मिली है. जेसन ने एक दिन पहले आरसीबी के खिलाफ मैच में 29 गेंद में 56 रन बनाए थे. अपनी इस तूफानी पारी में इस इंग्लिश बैटर ने 5 छक्के और 4 चौके उड़ाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 200 रन ठोके थे. इसका पीछा करते हुए होम टीम आरसीबी 8 विकेट पर 179 रन ही बना पाई और 21 रन से मैच हार गई. हालांकि, केकेआर की जीत के बाद जेसन रॉय को सजा मिली है.
जेसन रॉय को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उनपर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और उन्हें बड़ा नुकसान हो गया है. रॉय ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के 2.2 के लेवल-1 का अपराध स्वीकार भी कर लिया है. रॉय पर ये जुर्माना आउट होने के बाद दिए रिएक्शन के कारण लगा है.
जेसन को कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर में विजयकुमार वैशाक ने बोल्ड कर दिया था. इसके बाद पवेलियन लौटे वक्त रॉय ने अपना गुस्सा दिखाया था और बैट को हवा में उछाल दिया था. इसी बर्ताव को लेकर उनपर कार्रवाई हुई है. जेसन रॉय ने मैच में पहले विकेट के लिए नारायण जगदीशन के साथ 83 रन की पार्टनरशिप की थी. ये इस सीजन में पहले विकेट के लिए केकेआर की सबसे बड़ी साझेदारी थी. इसी बुनियाद पर केकेआर ने 200 रन बनाए. कप्तान नीतीश राणा ने भी 21 गेंद में 48 रन बनाए.
विराट कोहली को संभालना मुश्किल, कोलकाता के खिलाफ भी मचाया बवाल, 8 मैच में 5वीं बार किया वही काम
बाद में केकेआऱ के गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और आरसीबी को 179 रन पर रोक दिया. वरुण चक्रवर्ती ने 3 और सुयश शर्मा ने 2 विकेट लिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Jason Roy, KKR vs RCB, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 27, 2023, 08:03 IST
[ad_2]
Source link