Home Breaking News Report: छह खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी से 50 करोड़ का ऑफर, शर्त- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ टी20 लीग खेलो

Report: छह खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी से 50 करोड़ का ऑफर, शर्त- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ टी20 लीग खेलो

0
Report: छह खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी से 50 करोड़ का ऑफर, शर्त- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ टी20 लीग खेलो

[ad_1]

IPL Franchises offer six England players up to 50 crore rupees for playing Many T20 leagues: Reports

आईपीएल 2023
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल की शीर्ष टीमों के मालिक इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने और साल भर टी20 लीग खेलने के लिए 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया है। ‘टाइम्स लंदन’ की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के साल साल भर का करार करने की कोशिश कर रही हैं। इस करार के तहत खिलाड़ियों को पूरे साल अलग-अलग टी20 लीग में खेलना होगा। इसमें आईपीएल के अलावा वेस्टइंडीज की सीपीएल, दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग, यूएई की ग्लोबल टी20 लीग और अमेरिका में होने वाली टी20 लीग भी शामिल है। इन सभी लीगों में आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजियों में से कई फ्रेंचाइजी की टीमें हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों के साथ संपर्क किया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कोई खिलाड़ी यह करार स्वीकार करता है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले होगी। अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। फिलहाल फुटबॉल में ऐसा ही हो रहा है। वहीं, क्रिकेट में हर देश के खिलाड़ी अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के अनुसार खेलते हैं और टी20 लीग में भाग लेने के लिए बोर्ड से अनुमति लेते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here