IPL 2023, RR vs CSK Live score इंडियन प्रीमियर लीग के 37वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद दो तूफानी टीमों का सामना होने जा रहा है. एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी तो दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की सेना. महेंद्र सिंह धोनी की टीम को इस सीजन संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम से एक बार हार मिल चुकी है. यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाना है.
इस सीजन में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने गजब का खेल दिखाया है. 5 जीत दर्ज करते हुए 10 अंक लेकर धोनी की यह टीम अंक तालिका में टॉप पर है. संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के पास 8 अंक हैं और वो नंबर दो पर है. चेन्नई की टीम का फॉर्म धमाकेदार चल रहा है और पिछले तीन मुकाबले में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है. राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत के बाद पिछले दो लगातार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.