Home Sports VIDEO: तेरी शादी में नाचने आऊंगा… रिंकू सिंह से किसने किया ये वादा? KKR के बैटर ने किया खुलासा

VIDEO: तेरी शादी में नाचने आऊंगा… रिंकू सिंह से किसने किया ये वादा? KKR के बैटर ने किया खुलासा

0
VIDEO: तेरी शादी में नाचने आऊंगा… रिंकू सिंह से किसने किया ये वादा? KKR के बैटर ने किया खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं
रिंकू ने यश दयाल के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े थे

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के मिडिल ऑर्डर के बैटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रिंक को जो रोल केकेआर टीम दे रही है उसे अभी तक वह बेहतरीन तरीके से निभाते रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रातोंरात स्टार बने रिंकू सिंह ने खुलासा किया है कि उस पारी के बाद टीम के सह मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और उनके बीच फोन पर क्या बातचीत हुई. रिंकू को बधाई देने वालों में शाहरुख भी शामिल थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तारीफ करने के बाद रिंकू को फोन भी किया था.

आरसीबी बनाम केकेआर के बीच मुकाबले के बाद यह पूछने पर की एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ने के बाद क्या शाहरुख खान से बातचीत हुई थी, इसपर रिंकू सिंह ने जियो सिनेमा के कॉमेंटेटर्स से कहा, ‘ शाहरुख खान सर ने उस पारी के बाद मुझे फोन किया था. वह मेरी शादी के बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि लोग मुझे अपनी शादी में बुलाते हैं, लेकिन मैं नहीं जाता हूं. तेरी शादी में नाचने आऊंगा.’ इस पर रिंकू के साथ वहां मौजूद सभी कॉमेंटेटर्स ठहाका मारकर हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल के कमाल और एडम जांपा के धमाल से राजस्थान की ‘रॉयल्स’ जीत, पहले नंबर पर पहुंचे

Tags: IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Shahrukh khan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here