[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया
बाबर आजम के ओपनर ने जड़ा धुआंधार शतक
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में डेरिल मिचेल की शतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बाबर आजम के ओपनर ने मिचेल के शतक का जवाब शतक से दिया और टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी. पाकिस्तान ने 9 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. फखर जमां ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक ठोका. बाएं हाथ के बैटर ने 114 गेंदों में 117 रन बनाए. इसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था.
पाकिस्तान के मर्दान इलाके की पैदाइश फखर जमां को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. हालांकि, घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से पिता उन्हें क्रिकेट नहीं खेलने देना चाहते थे. फखर घर के हालात को समझते हुए क्रिकेट को भूल कराची के नेवी स्कूल चले गए. वहां से निकल वह बतौर सेलर पाकिस्तान नेवी में तैनात हो गए. क्रिकेट के जुनून ने एक बार फिर जोर मारा और फखर जमां ने नेवी में होने वाले डिपार्टमेंटल मैच खेलने शुरू कर दिए. वह जल्द ही पाकिस्तान की डिफेंस टीम में सेलेक्ट हो गए. इंटरनेशनल डिफेंस गेम्स में फखर ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से अलग छाप छोड़ी.
कोच के कहने पर छोड़ी नेवी
डिफेंस गेम्स के दौरान ही कोच आसिफ खान की नजर फखर जमां पर पड़ी. कोच ने उन्हें क्रिकेट में करियर तलाशने की सलाह दी. 2013 में फखर जमां ने नेवी से इस्तीफा देकर कराची में क्लब क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. वह जल्द ही नेशनल टूर्नामेंट में नजर आने लगे. 2016 में हुए पाकिस्तान कप में फखर दूसरे टॉप स्कोरर थे. 2016 की कायदे आजम ट्रॉफी में भी उन्होंने बेहतरीन परफॉरमेंस दी. 2017 में वह पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर की ओर से खेलते नजर आए. फखर की बैटिंग स्किल देख पाकिस्तान के हेड कोच मिकी आर्थर ने उन्हें कैंप में बुलाया. इसके बाद वह नेशनल टीम का हिस्सा बन गए.
बूढ़ा बताकर उड़ाया मजाक तो बल्ले से मचाया ऐसा कोहराम, बन गया पूरे पाकिस्तान का चाचा
डेब्यू करते ही छा गए
फखर जमां के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत मार्च 2017 में हुई, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला. फखर ने वनडे में डेब्यू 7 जून 2017 को किया. इसके 10 दिन बाद ही वह पाकिस्तान के सुपर स्टार बन गए. इसकी वजह थी चैंपियंस ट्रॉफी. 18 जून 2017 को टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हरा दिया. अरसे बाद टीम इंडिया पर मिली जीत पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप जीतने से कम ना थी. पाकिस्तान की जीत में अहम किरदार था फखर जमां का, जिन्होंने 106 गेंदों में 114 रन ठोक कर टीम को 338 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था. इस पारी के बाद फखर जमां रातों-रात पाकिस्तान के सुपर स्टार बन गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fakhar zaman, PAK vs NZ, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 10:55 IST
[ad_2]
Source link