[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेट और बॉलवीवुड के बीच संबंध किसी से छुपा नहीं हैं. बॉलीवुड हस्तियों ने आईपीएल में पैसा लगाकर टीम तक खरीदी हुई हैं. रिलेशनशिप की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली और शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी की. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां खूब भाती हैं. पड़ोसी देश के ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं जिनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के साथ जुड़ा था. पाक बैटर फखर जमां और जरीन खान के लिंक अप की खबरों ने दोनों देशों में खूब सूर्खियां बटोरी. हालांकि बाद में इन अफवाहों की हवा निकल गई.
यह वाक्या साल 2018 का है. तब 2017 में पाकिस्तान की टीम में डेब्यू करने वाले फखर जमां सबसे तेज वनडे मे एक हजार रन पूरे करने के कारण काफी चर्चा में रहा करते थे. इसी बीच एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल की तरफ से यह खबर छापी गई कि सलामन खान के साथ काम करने हुए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां को डेट कर रही हैं. मामले ने तूल पकड़ी तो इस पूरे प्रकरण पर जरीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी. जरीन ने एक शब्द में ट्विटर पर लिखा था ‘बुलशेट’. इससे पहले साल 2017 में जरीन खान का नाम शाहिद अफरीदी से जुड़ा था. इस मामले को भी जरीन ने कोरी अफवाह करार दिया था.
फखर जमां एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो किसी अभिनेत्री से लिंकअप के कारण नहीं बल्कि बल्ले से धाक जमाने के कारण छाए हुए हैं. न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है. गुरुवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए मैच में जमां ने शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने इस मैच में 114 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से 13 चौके और एक छक्का भी आया.
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में डेरेल मिशेल की 113 रन की पारी के दम पर सात विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने फखर जमां के शतक के दम पर 49वें ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. बता दें कि फखर जमां पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बैटर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fakhar zaman, PAK vs NZ, Zareen Khan
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 15:30 IST
[ad_2]
Source link