Home Sports मोहाली में LSG के बल्लेबाजों का धमाल, टीम ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

मोहाली में LSG के बल्लेबाजों का धमाल, टीम ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

0
मोहाली में LSG के बल्लेबाजों का धमाल, टीम ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

[ad_1]

हाइलाइट्स

मोहाली में LSG के बल्लेबाजों का धमाल
टीम ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 38वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में एलएसजी की टीम ने ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. एलएसजी के नाम अब आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इससे पहले यह खास उपलब्धि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के नाम दर्ज थी. टीम ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे. वहीं आज पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाते हुए यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम:

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के नाम दर्ज है. आरसीबी ने इस खास उपलब्धि को 23 अप्रैल साल 2013 में पुणे वॉरीयर्स इंडिया के खिलाफ हासिल की थी. इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने पांच विकेट खोते हुए निर्धारित ओवरों में 263 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था.

यह भी पढ़ें- मोहाली में काइल मायर्स ने मचाया गदर, 250.00 की स्ट्राइक रेट से जड़ी आईपीएल करियर की चौथी हाफ सेंचुरी

मोहाली में चमके एलएसजी के सितारे:

मोहाली में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए मध्यक्रम में जहां विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंद में छह चौके एवं पांच छक्के की मदद से 72 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं पारी का आगाज करते हुए काइल मेयर्स भी अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे. उन्होंने कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच उनके बल्ले से सात चौके एवं चार छक्के की मदद से 54 रन की उम्दा पारी निकली.

इन बल्लेबाजों के अलावा आयुष बडोनी ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 45 रन का योगदान दिया. टीम के लिए कप्तान केएल राहुल पंजाब के खिलाफ कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए. वह पारी का आगाज करते हुए महज 12 रन बनाकर आउट हुए.

Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Marcus Stoinis, Punjab Kings

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here