[ad_1]
नई दिल्ली: बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित भारत के शीर्ष पहलवानों ने तीन महीने बाद पिछले हफ्ते, भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए एक निरीक्षण समिति के गठन के बाद अपना धरना समाप्त किया था. प्रदर्शनकारी पहलवान 23 दिसंबर को जंतर-मंतर लौट आए और डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगा.
आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से भाजपा के सांसद भी हैं. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है, जहां पहलवानों ने WFI चीफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर याचिका दायर की है. जैसा कि पहलवानों ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखी, ओलंपिक के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है. अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा, ‘अपने एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है. उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है.’
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 28, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: MP Brij Bhushan Sharan Singh, Protest, Wrestling Federation of India
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 10:35 IST
[ad_2]
Source link