[ad_1]
WWE में कई ऐसे सुपरस्टार आएं हैं, जिन्होंने पहले फुटबॉल में करियर बनाना चाहा. लेकिन इस खेल में सफल नहीं होने के कारण उन्होंने WWE में हाथ आजमाया और रेसलिंग की दुनिया के बड़े सुपरस्टार बने. इनमें ब्रॉक लेसनर, रोमन रेंस और द रॉक जैसे बड़े दिग्गजों का भी नाम शामिल है.
01

WWE में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग द रॉक की है. रॉक एक रेसलर के साथ हॉलीवुड एक्टर भी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कैनेडियन फुटबॉल लीग में हिस्सा लिया था. लेकिन वह 2 महीने के अंदर ही रिलीज कर दिए गए. इसके बाद उन्होंने WWE में हाथ आजमाए और एक सफल रेसलर बने. (WWE)
02

बोरीन कोर्बिन भी WWE के स्टार रेसलर हैं. बोरिन कोर्बिन पहले WWE नेक्स्ट का हिस्सा हुआ करते थे. अब वह रॉ और स्मैक डाउन में नजर आते हैं. वह साल 2009 से 2011 तक एक फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे. रिलीज होने के बाद उन्होंने WWE में करियर बनाना चाहा. (WWE)
03

WWE के सबसे खतरनाक रेसलर की बात करे तो वह ब्रॉक लेसनर हैं. ब्रॉक लेसनर ने WWE में अंडरटेकर को हराकर इतिहास रचा था. ब्रॉक नेशनल फुटबॉल लीग के कई मैचों में दिखाई दिए हैं. लेकिन कुछ सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया. उसके बाद उन्होंने wwe में करियर बनाया. (WWE)
04

WWE के सबसे निडर रेसलर और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का नाम शायद ही किसी wwe फैन को न पता हो. वह wwe में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले रेसलर हैं. कॉलेज के दिनों के दौरान रोमन रेंस फुटबॉल में करियर बनाना चाहते थे. वह मिनेसोटा विकिंग्स नाम की एक फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किए गए थे. कैंसर से पीड़ित होने के कारण उन्हें रिलीज कर दिया गया. WWE
05

गोल्डबर्ग रिंग में सबसे ज्यादा डोमिनेट करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ब्रॉक लेसनर को सिर्फ 72 सेकेंड में हराने का कारनामा किया था. गोल्डबर्ग ने नेशनल फुटबॉल लीग में कुल 14 बार हिस्सा लिया है. इंजरी के कारण वह अक्सर टीम से बाहर बैठा करते थे. उन्हें फिर रिलीज कर दिया गया. कुछ समय बाद उन्होंने wwe में करियर बनाया. WWE
[ad_2]
Source link