[ad_1]

Corona Update
– फोटो : Amar Ujala
देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार से तुलना करें तो नए मामलों में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 53 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 53,852 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में 9,335 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बुधवार को 9,629 था। गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई थी। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
[ad_2]
Source link