[ad_1]
Shikhar Dhawan Captaincy, PBKS vs LSG: अपने घरेलू मैदान पर खेल रही पंजाब किंग्स टीम को आईपीएल-2023 के मैच में शुक्रवार को करारी हार झेलनी पड़ी. मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स ने उसे 56 रनों से मात दी. लखनऊ के बल्लेबाजों ने धमाल ही मचा दिया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. ये मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा और लीग इतिहास का दूसरा सर्वोच्च टीम स्कोर है. इसके बाद पंजाब टीम 19.5 ओवर में 201 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
[ad_2]
Source link