[ad_1]

पीएम मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो करेंगे। मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विजयपुरा जाएंगे, जहां दोपहर एक बजे चुनावी रैली कों संबोधित करेंगे। वह दोपहर करीब पौने दो बजे बेलगावी जिले के कुड़ाची में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम में पीएम मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करेंगे।
बेंगलुरु में रात्रि विश्राम के बाद वह रविवार सुबह राजभवन से कोलार के लिए रवाना होंगे, जहां सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
[ad_2]
Source link