[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज
पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने दर्ज की थी जीत
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी है. दूसरा मुकाबला शनिवार को रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जाएगा. कीवियो के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक ठोकने वाले बाबर आजम पहले वनडे में एक रन से अर्धशतक से चूक गए थे. हालांकि, 49 रन की अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बाबर आजम पाकिस्तान की तरफ से सबसे तेज 12 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
बाबर आजम ने इस उपलब्धि के बाद नेशनल टीम में अपने तीन सबसे करीबी दोस्तों के नामों का खुलासा किया. एक शो में कमेंटेटर उरोज मुमताज के सवाल पर पाकिस्तान के कप्तान ने अपने सबसे बड़े यार के तौर पर विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और इमाम-उल-हक का नाम लिया.
IPL में अजूबा, LSG के मेंटर गौतम गंभीर ने किया कुछ ऐसा, दुनिया रह गई दंग, VIDEO वायरल
बाबर आजम ने ये भी कहा कि अगर मैं कोई तीन नाम बताऊंगा तो दूसरों को आपत्ति होगी. मैं सभी खिलाड़ियों के साथ अच्छा रिश्ता साझा करता हूं. हालांकि, मैं इमाम, रिजवान और शादाब के बहुत करीब हूं. दरअसल, हम सभी बहुत लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं. इस बातचीत में बाबर आजम ने अपनी तीन पसंदीदा डिश के नाम भी बताए. इसमें पास्ता, स्टेक और सुशी शामिल है. पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि उन्हें इनडोर गेम्स की बजाए सड़क पर क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद है.
विराट कोहली से रह गए पीछे
12 हजारी बनने की बात करें तो बाबर आजम ने 277 इंटरनेशनल पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है. इस मामले में वह विराट कोहली से पीछे हैं, जिन्होने 276 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.
एक चूक और पंजाब का काम तमाम, हार के बाद धवन ने मानी गलती, कहा-केएल राहुल ने…
बाबर आजम सबसे तेज 12 हजार रनों तक पहुंचने वाले बैटर की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स 255 पारियों के साथ टॉप पर हैं. बाबर ने 47 टेस्ट की 85 पारियों में 3,696 रन, 96 वनडे की 94 पारियों में 4,862 और 104 टी20 की 98 पारियों में 3,485 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket, Shadab Khan
FIRST PUBLISHED : April 29, 2023, 13:33 IST
[ad_2]
Source link