Home Breaking News मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कृति, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कृति, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

0
मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर दर्शन करने पहुंचीं कृति, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

[ad_1]

Adipurush: Actress Kriti Sanon Visit Ram Mandir In Tulshibaug Pune on the occasion of Maa Sita Navami

कृति सेनन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सीता नवमी के खास मौके पर आज निर्माताओं ने फैंस को खास तोहफा दिया है। ‘आदिपुरुष’ का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें सीता मां के किरदार में कृति सेनन नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृति आज पुणे के तुलसीबाग में स्थित एक मशहूर राममंदिर में दर्शन करने भी पहुंचीं।

Jiah Khan Case: आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद, कह दी यह बड़ी बात

वायरल हो रहीं तस्वीरें

मां सीता नवमी के अवसर पर ‘आदिपुरुष’ से अपने सीता के किरदार का पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज होने के बाद कृति सेनन पुणे के तुलसीबाग में स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में भगवान श्रीराम और मां सीता का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत

 

यूजर्स ने किया ट्रोल

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कृति की फोटो साझा की है। इसमें कृति मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। कृति के इस पोस्ट पर जहां उनके फैंस बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पहले तो कभी नहीं देखा इस तरह, अब फिल्म के प्रमोशन के लिए करना पड़ रहा है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘पहले भी कभी गए हो मंदिर, या सिर्फ दिखावा ही है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की बात करें तो ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में ‘बाहुबली’ फेम साउथ एक्टर प्रभास भगवान श्रीराम के रोल में दिखेंगे। वहीं, सनी सिंह छोटे भाई लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। रावण के किरदार में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नजर आएंगे।

Sidhant Gupta: जुबली के जय खन्ना ने किया जम्मू का नाम रौशन, अब तक बंद नहीं हो रही पिता के फोन की घंटियां

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here