Home Breaking News Atiq Ashraf Murder: अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम पर नया खुलासा, इस बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा है बमबाज!, सऊदी…

Atiq Ashraf Murder: अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम पर नया खुलासा, इस बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा है बमबाज!, सऊदी…

0
Atiq Ashraf Murder: अतीक के शूटर गुड्डू मुस्लिम पर नया खुलासा, इस बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा है बमबाज!, सऊदी…

[ad_1]

Atiq Ashraf Murder case Atiq Ahmad shooter Guddu Muslim New revealing connection with Saudi

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल की हत्या के आरोपी और माफिया अतीक अहमद का करीबी शूटर गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गुड्डू मुस्लिम को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें खाक छान रही हैं, लेकिन अभी तक पकड़ नहीं पाई है। 

माफिया अतीक अहमद गिरोह के सबसे खतरनाक शूटर गुड्डू मुस्लिम के करीबी आशिक उर्फ मल्ली की एसटीएफ सरगर्मी से तलाश कर रही है। गुड्डू के फरार होने के बाद मल्ली भी प्रयागराज से गायब हो चुका है। वहीं, गुड्डू के आर्थिक मददगार नैनी निवासी मुकेश श्रीवास्तव की भी तलाश की जा रही है। 

आशंका जताई जा रही है कि मल्ली और मुकेश कई दिनों से फरार पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम की लगातार मदद कर रहे हैं। वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता को संरक्षण देने वालों में भी मल्ली का नाम एसटीएफ के दस्तावेजों में दर्ज हो चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाला आसिफ उर्फ मल्ली माफिया अतीक अहमद के साथ लंबे समय से जुड़ा है और उसके हर अपराध में भागीदार रहा है। तीन वर्ष पूर्व प्रयागराज पुलिस ने मल्ली और अरमान (उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी) को गिरफ्तार किया था। दोनों एक मकान पर कब्जा करने पहुंचे थे। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here