Home Breaking News Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी हादसे में मृतकों की संख्या पांच हुई; अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी हादसे में मृतकों की संख्या पांच हुई; अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका

0
Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी हादसे में मृतकों की संख्या पांच हुई; अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका

[ad_1]

Maharashtra Bhiwandi building collapse rescued Operation underway Thane Municipal Corporation Updates

Bhiwandi Building Collapse
– फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बीते दिन ढही दो मंजिला इमारत के मलबे से रविवार को दो और लोगों के शव बरामद किए गए। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे इमारत के ढहने से 12 लोग घायल हो गए हैं।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

सावंत ने बताया कि इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर गोदाम थे। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे। साथ ही कई मजदूर इमारत के भूतल पर काम करते थे। जब ढांचा गिरा तो कुछ मजदूर भूतल पर मौजूद थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम एवं दमकलकर्मियों समेत विभिन्न एजेंसी के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

सावंत ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से दो शव बरामद किए। उनकी जिसकी उम्र 35 साल से 40 साल के बीच बताई जा रही है। हालांकि, शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here