[ad_1]

इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब तक 4.49 करोड़ केस
देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.11 फीसदी है। देश में बीते दिन कोरोना की वजह से 40 लोगों की मौत भी हुई है। हालाकि, इनमें 15 पुराने मामले हैं, जिन्हें केरल ने बीते दिन अपडेट कराया है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है।
लगातार कम हो रहे मामले
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7,533 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरुवार को 9,335 था।
[ad_2]
Source link