Home Breaking News DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, मयंक अग्रवाल को इशांत शर्मा ने किया आउट

DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, मयंक अग्रवाल को इशांत शर्मा ने किया आउट

0
DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, मयंक अग्रवाल को इशांत शर्मा ने किया आउट

[ad_1]

07:48 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: दिल्ली को मिली पहली सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता इशांत शर्मा ने दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। मयंक छह गेंद पर पांच रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। मयंक का कैच विकेट के पीछे फिलिप साल्ट ने लिया।

07:42 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है। ओपनर मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। सनराइजर्स ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 14 और मयंक अग्रवाल पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:12 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्त्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

07:02 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: दिल्ली की टीम करेगी पहले गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स ने टीम में अब्दुल समद और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को शामिल किया है। वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दिल्ली की बात करें अमन हकीम खान की जगह पहली बार प्रियम गर्ग को दिल्ली की टीम में चुना गया है।

06:14 PM, 29-Apr-2023

DC vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, मयंक अग्रवाल को इशांत शर्मा ने किया आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिल्ली की नजर सनराइजर्स के खिलाफ लगातार दूसरी जीत पर है। सनराइजर्स और दिल्ली ने सात-सात मैचों में दो-दो मुकाबले जीते हैं। दोनों के चार अंक हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here