Home Breaking News Karnataka: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी; बोले- कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल, दिल से दोनों एक ही हैं

Karnataka: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी; बोले- कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल, दिल से दोनों एक ही हैं

0
Karnataka: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी; बोले- कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल, दिल से दोनों एक ही हैं

[ad_1]

Karnataka Election PM Modi Updates Slams Congress JDS Ahead of Assembly poll Latest News In Hindi

PM Modi
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस और जेडीएस की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक एटीएस है, जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है। कर्नाटक ने भी लंबे दौर तक अस्थिर सरकारों का नाटक देखा है। अस्थिर सरकारों में सिर्फ लूटने के लिए लड़ाई होती है, विकास नहीं होता। इस अस्थिरता के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार कांग्रेस और JDS है। ये दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं। ये दोनों दल परिवारवादी हैं, ये दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। इन दोनों को अस्थिरता में अवसर दिखते हैं। 

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: ‘कांग्रेस मेरी सांप से तुलना कर रही और चुनाव में वोट मांग रही’, कोलार में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस-JDS की सरकारें होती हैं तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते फूलते हैं, लेकिन भाजपा के लिए इस देश का एक-एक परिवार भाजपा का अपना परिवार है। कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है। कांग्रेस पहले उन परिस्थिथियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here