[ad_1]
मुंगेर के जयराम विप्लव उन भाग्यशाली लोगों में से एक हैं जिन्हें मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के सौवें एपिसोड में शामिल होने के लिए पटना राजभवन आमंत्रित किया गया था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ‘तारापुर शहीद दिवस’ के गौरवशाली इतिहास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साझा किया था। प्रधानमंत्री ने जयराम विप्लव के इस प्रयास की विशेष सराहना की थी और मन की बात के 75वें संस्करण में इसका विशेष तौर पर उल्लेख भी किया था।
दरअसल, मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देश के सभी राजभवनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में राज्य के उन लोगों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था जिनका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान किया था। जयराम विप्लव की तरह इस प्रकार के सैकड़ों लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया था। इनमें से कुछ लोगों से प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के सौवें संस्करण में बात भी किया और उनके प्रयासों की सराहना भी की।
पीएम के शब्द बन रहे जनआंदोलन
सम्मानित होने के बाद अमर उजाला से बात करते हुए भाजपा नेता और पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में जिन मुद्दों को उठाया, वे एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गए। अब तक देश खिलौनों का आयात करता था, लेकिन जब पीएम ने इस मुद्दे को उठाया तब औद्योगिक सेक्टर का ध्यान इस ओर गया और आज भारत खिलौनों के बड़े निर्यातक के रूप में उभर रहा है।
[ad_2]
Source link