Home Breaking News Mann Ki Baat@100: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज, यूएन में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Mann Ki Baat@100: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज, यूएन में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

0
Mann Ki Baat@100: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज, यूएन में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

[ad_1]

PM Modi Mann Ki Baat 100th episode live broadcast at UN Headquarters all over india latest news update hindi

Mann Ki Baat
– फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here